गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला प्रशासन गरियाबंद से प्राप्त निर्देशानुसार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर “बच्चो को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” थीम पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. देवादास बंजारे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में स्वयंसेवकों द्वारा दो दिवसीय जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बंजारे ने ऑनलाइन माध्यम में स्वयंसेवकों के साथ बैठक की और सभी स्वयंसेवकों को तम्बाकू का सेवन न करने तथा समुदाय में तम्बाकू के बढ़ते प्रयोग को रोकने के लिए तत्पर रहने हेतु एवं जागरूकता अभियान चलाने के लिए तम्बाकू निषेध शपथ दिलाई गयी। बैठक में इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं पूर्व दलनायक चितेश्वर साहू ने थीम पर पक्ष रखते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में तम्बाकू सेवन करने का चलन अत्यंत तीव्र रूप से बढ़ा है, पहले तो यह सिर्फ समुदाय के युवा एवं वरिष्ठजनों के द्वारा सेवन किया जाता था किन्तु अत्यंत निराशा का विषय है कि समाज की भावी पीढ़ी जिन पर देश का भविष्य टिका है वे तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने दिखाई पड़ते है यदि शीघ्र कदम न उठाते हुए प्रयास नहीं किया गया तो यह पीढ़ी को आंशिक रूप से खोखला कर देगी। इस अभियान के द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों ने अपने अपने ग्रामों में तम्बाकू निषेध से सम्बंधित स्लोगन लेखन एवं जन संपर्क कर तम्बाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। दो दिवस तक चलाये गए इस अभियान में दलनायक पुरुषोत्तम यादव, दलनायिका दुर्गा साहू, दिवा संगठक यश एवं टोमेश्वरी साहू सहित धनेश्वरी साहू, नीतू साहू, हिमांशी भारती, विनिशा साहू, उर्वशी साहू, रेवतीरमण साहू, मधु साहू, रेशमी कुर्रे प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
रासेयो इकाई फनिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में स्वयंसेवकों द्वारा तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर दो दिवसीय जन.जागरूकता अभियान चलाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



