गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के इच्छुक योग्यताधारी युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किये जाने हेतु जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आजीविका विकास मिशन (एलडीपी) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिले के इच्छुक योग्यताधारी युवक-युवती रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न कोर्सो में कौशल प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज सहित अपना आवेदन कार्यालय कलेक्टर ‘‘जिला कौशल विकास प्राधिकरण, गरियाबंद‘‘ के कक्ष कमांक-40, संयुक्त जिला कार्यालय, गरियाबंद एवं लाईवलीहुड कॉलेज (पॉलिटेक्निक कॉलेज), दर्रा पारा गरियाबंद में कार्यालयीन समय सुबह 10.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।  

सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण गरियाबंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कौशल प्रशिक्षण हेतु मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत क्रमशः कोर्स ब्यूटी थेरेपिस्ट, डिजिटल कैटलॉगर, घरेलू डेटा एंट्री ऑपरेटर, मल्टी स्किल तकनीशियन (खाद्य प्रसंस्करण), ड्राइविंग सहायक, फील्ड तकनीशियन कंप्यूटिंग और पेरिफेरल्स, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, मेसन टाइलिंग, मल्टी-कुजीन कुक, मशरूम उत्पादक, रिटेल सेल्स एसोसिएट, स्व-रोज़गार दर्जी, सिलाई मशीन ऑपरेटर, सोलर पंप तकनीशियन और टैक्सी ड्राइवर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत क्रमशः कोर्स फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, इन स्टोर डिमॉन्स्ट्रेटर, घरेलू आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट और रैटेल सेल्स एसोसिएट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। आजीविका विकास मिशन अंतर्गत क्रमशः कोर्स बांस आधारित टोकरी बनाना, फास्ट फूड खाना बनाना और केक बनाना सिखाया जायेगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत क्रमशः कोर्स दर्जी, पारंपरिक टोकरी निर्माता और सहायक नाई-सैलून सेवाएँ आदि कोर्सो में जिले में पंजीकृत व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version