गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते लू तापघात को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत ने लोगों से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है। नगर पंचायत लोगों को स्वास्थ्य के साथ पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए उपाय करने की अपील की है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने बताया है कि जिला प्रशासन ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को लू से बचाव कराने के संबंध में तैयारी के निर्देश दिए है। सीएमओ श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नागरिकों से इन सावधानियों का ध्यान रखने कहा गया है। घर से बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या छाता साथ रखें। सूती कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें। बार-बार पानी पीते रहे और तरल पदार्थो का सेवन करें। धूप में निकलने से बचें खासकर दोपहर के समय, बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई लू से प्रभावित दिखे उसे तुरंत छाया में ले जाए और पानी पिलाएं। यदि कोई लू से गंभीर रूप से प्रभावित है तो उसे तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करें। विदित हो कि आने वाले दिनों में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश सहित समस्त मध्य भारत का तापमान अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए लोगों को लू से बचाव करने के लिए जागरूक करना आवश्यक है। नगर पंचायत ने लोगों से भीषण गर्मी से बचने की सलाह के लिए मुनादी भी करते हुए दिशा निर्देश जारी किए है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version