गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में आज वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच, परीक्षण एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। आयुश्मान भारत, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धावस्था में अक्सर लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त रहते है और उन्हें समय समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की आवश्यकता होती है। इस शिविर का उद्देश्य 60 वर्श से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करना है। शिविर में 52 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। जिसमें वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, पूरन साहू, अरूण साहू, वैभव सोनी, किरणेश सोनी आदि ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वयोवृद्धों की स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पूरे देश में 60 वर्श उपर के व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है जो अत्यंत प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने शिविर में आए सभी वृद्ध व्यक्तियों की सतर्कता से स्वास्थ्य जांच कराने और उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार भी लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे है। कार्यक्रम में वयोवृद्ध व्यक्यिं को प्रोटीन पाउडर वितरित किया। शिविर के प्रारंभ में खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि आयुश्मान भारत एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वयोवृद्ध जांच, परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है। वृद्धावस्था में व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त रहते है, और उन्हें स्वास्थ्य देखभाल हेतु चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की आवश्यकता होती है उसी के तारतम्य में आज निशुल्क जांच शिविर रखा गया है जिससे आने वाले समस्त वृद्ध व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श किया जा सके। कार्यक्रम की कड़ी में चिकित्सकों के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि 60 वर्श से उपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य देखभाल बहुत आवश्यक है, अतः समय समय पर अस्पताल में डॉक्टर से इलाज व परामर्श लेते रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था में स्वास्थ्य देखभाल अत्यंत आवश्यक है और समय समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बुजुर्गो से नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉक्टर भूपेन्द्र कुर्रे, योगेश पराना, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, डॉ. मनोज खटकड़ आयुश चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर शिल्पा हरिरामानी आयुश चिकित्सा अधिकारी, पर्यवेक्षक आशा पोद्दार, लेखराम वर्मा, तारिणी साहू, आरएचओ सुधा नायक, सत्यवती दिवाकर, उदित धु्रव काउंसलर, श्रावण मसकोले फार्मासिस्ट, सुरेखा साहू आरएचओ नगर पंचायत फिंगेश्वर के समस्त मितानिनगण वृद्धजन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version