गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंच, सरपंच से लेकर विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों के अनुभवी, पार्टी के प्रति अनुशासित, समर्पित, प्रदेश आदिवासी वर्ग के वरिष्ठ जैसे अनेक विशेषताओं से विभूषित विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे प्रशासनिक योग्यता के धनी, भाजपा हाईकमान के विश्वसनीय डॉ. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष जैसे जिम्मेदारी एवं गरिमामय पद से सुशोभित किया जाना तथा अपने कुशल नेतृत्व में भाजपा को छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से जीताने वाले अरूण साव के साथ साथ मात्र पांच में 59 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को 40000 मतों के विशाल अंतर से हराने वाले छ.ग. के भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा जैसी हस्तियों को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना निश्चित ही छत्तीसगढ़ की महत्ता को काफी सोच समझकर श्रेष्ठ नेतृत्व देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर विजय सुनिश्चित करने का प्रयत्न किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण एवं विजय शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बधाई देते हुए पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिले बहुमत व जीत से साफ जाहिर है कि जनता एक बार फिर केन्द्र की भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर मुहर लगायी है। और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी, मंडल से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं व समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत परिणाम में परिवर्तित हुई। कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत और परिश्रम से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को 54 सीटें देने के लिए जनता का आभार अब राज्य व केन्द्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। इसका बेहतर परिणाम आगामी समय में विकास के रूप में दिखेंगी। माताओं, बहनों व प्रदेश के जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर मुहर लगाया है। उस पर खरा उतरते हुए भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करेंगी। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के जो कार्यकर्ता चुनाव में विजयी होकर विधानसभा पहुंचे है। वह प्रदेश के विकास और सबका साथ सबका विकास की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता का आर्शीवाद भाजपा को मिला है भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
विष्णुदेव साय, अरूण साव, विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिखेगी-संतोष उपाध्याय
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




