गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर की मंडल अध्यक्ष पदमा यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने पौने 5 साल बीत जाने के बाद भी महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफ नहीं किया। श्रीमती यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब को घर-घर पहुंचा कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कई परिवारों को तोड़ा है और यह सब केवल उसने शराब में अवैध उगाही करने के लिए किया है। आगामी विधानसभा में छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने साथ हुए धोखाधड़ी के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अवश्य सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चुनावी बिगुल फूंक चुकी है भाजपा महिला प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर एवं प्रदेश सरकार की अव्यवस्थित कार्य प्रणाली को लेकर घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। पवित्र गंगाजल की सौगंध खाकर देश में पूर्ण शराब बंदी करने के बजाय 2000 करोड रुपए का शराब घोटाला किया है। इसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश मेंआंदोलन भी किया केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का लाभ भी प्रदेश की सरकार ने गरीब जनता को नहीं दिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास ने कहा कि केंद्र सरकार की केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है और केंद्रीय योजनाओं के लाभ को हर जन को मिले। इस दिशा में कार्य करना है केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। और इसका लाभ भी छत्तीसगढ़ की महिलाएं प्राप्त कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री संतोषी श्रीवास ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक नई पहचान दिलाई है।दुनिया में भारत का वर्चस्व कायम किया है।
शराब से अवैध वसूली के लिए कांग्रेस ने कई परिवारों को तोड़ा भाजपा महिला मोर्चा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



