प्रेम अग्रवाल 

घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा थानाक्षेत्र की युवती द्वारा कल थाना घरघोड़ा में नमन महंत (21 साल) निवासी घरघोड़ा पर शादी का सब्जबाग दिखाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पिछले एक साल से दुष्कर्म व शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन दिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में गंभीरता बरतते हुए तत्काल पीड़ित युवती के आवेदन पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया है । 

थाने पहुंची पीड़ित युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा अपराध पंजीबद्ध के बाद महिला विवेचक से युवती का कथन कराया गया जिसमें उसने बताया कि करीब 02 साल से नमन महंत जानती पहचानती है । दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे, नमन शादी का प्रस्ताव रखा और पिछले साल मई महीने में अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई बार नमन शादी की बात कहकर संबंध बनाया । युवती बतायी कि उसे 15 दिन पहले नमन के किसी अन्य युवती से शादी कर लेने की जानकारी हुई । तब नमन के घर पहुंची तो नमन झगड़ा विवाद कर भगा दिया । युवती के आवेदन पर कार्यवाही करते हुये, तत्काल टीआई घरघोड़ा शरद चंद्रा द्वारा आरोपी के सकुनत दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे कल दोपहर ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया । आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट जारी होने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी नमन महंत को जेल दाखिल किया गया है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version