गजानंद कश्यप 

देवभोग (गंगा प्रकाश)। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय हाईस्कूल गिरसुल,विकासखंड देवभोग की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मांझी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मांझी एवं सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम विद्या दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। संस्था के प्राचार्य तिलक सोरी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों का गुलाल से स्वागत करते हुए समिति गठन के उद्देश्य एवम कर्तव्यों के बारे में बताया गया,नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मांझी के द्वारा स्कूल के विकास के लिए प्रमुखता से शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षक के मांग की बात रखे। तथा जिले के कर्मठ कलेक्टर दीपक अग्रवाल के सरंक्षण एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत के मार्गदर्शन में *गौरव गरियाबंद* (शिक्षा गुणवत्ता हेतु अभिनव पहल) के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । उपस्थित सदस्यों द्वारा पूरे समर्पण एवं उत्साह के साथ संस्था के विकास में अपनी भागीदारी निभाने एवम गौरव गरियाबंद को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला प्रांगण में सदस्यों द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे जितेंद्र मांझी(अध्यक्ष ),सरपंच मैना बाई मांझी,उपसरपंच तोषण यादव,पदुलोचन मरकाम, अहिल्या मांझी,कुमुदुनी चक्रधारी मधु राम नागेश सचिव,योगेंद्र सोरी,वेदव्यास कश्यप,चंद्रमणि दास,भुवेंद्र मांझी,रिपुचंद यादव, वेद प्रकाश कश्यप,गजानंद कश्यप,आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version