नशा को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक – आशीष शर्मा

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। नशा नाश का जड़ है।‌ यह एक ऐसी गंभीर और सामाजिक बुराई है , जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। हर देश की तरक्की और उसका भविष्य उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर होता है। लेकिन यदि देश की युवा पीढ़ी नशा करने लगे तो ऐसे में उस देश को बर्बाद‌ होने से कोई नहीं बचा सकता। युवाओं को यह बात समझ में नहीं आती और वे नशा करने को बहुत अच्छा समझते हैं।

     

उक्त बातें शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राजनीति शास्त्र (अंतिम) वर्ष के छात्र आशीष शर्मा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में नशे की समस्या एक बढ़ते हुये संकट के रूप में उभर रही है और यह किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। नशा सभी आयु वर्ग , जाति , धर्म और समाज के लोगों को प्रभावित करता है , लेकिन विशेष रूप से छात्रों को इससे दूर रहना चाहिये। उन्होंने बताया कि छात्र अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर होते हैं , जहाँ उनका भविष्य आकार लेता है। नशे की लत के कारण कई छात्रों का ध्यान उनके लक्ष्यों से भटक जाता है और यह ना केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है , बल्कि मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचानें के साथ ही उनके भविष्य की संभावनाओं को भी समाप्त कर देता है। छात्र आशीष शर्मा ने विद्यार्थियों को सावधान करते हुये कहा कि नशा एक ऐसा जाल है जो शुरुआत में किसी मज़े के रूप में लगता है , लेकिन धीरे-धीरे यह हमारे जीवन , स्वास्थ्य और रिश्तों को नष्ट कर देता है। नशा शुरू में एक चिंगारी के रूप में लगता है , समय के साथ एक विनाशकारी ज्वाला में बदल जाता है। यह एक ऐसा जाल है जो व्यक्ति को अपने शिकंजे में कसकर उसे अपनी इच्छाओं और सपनों से दूर कर देता है। नशे के अधिक सेवन से व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही समाप्त हो सकता है। विभिन्न प्रकार के जहरीले पदार्थों के सेवन से  , मानसिक और आर्थिक हानियाँ होती हैं। इस आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त करना बहुत आवश्यक है।‌ नशा मुक्ति इस समस्या का एक महत्वपूर्ण समाधान है और इसके लिये जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशे के दुरुपयोग पर भाषण दिये जाते हैं। विशेष रूप से छात्रों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करना और नशे से बचने के उपायों पर चर्चा करना एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। हमें नशे से दूर रहकर खेल , संगीत और शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिये। केवल सरकारों के द्वारा नियम बनाने से यह बुराई समाप्त नहीं हो सकती , बल्कि शराब तथा अन्य मादक पदार्थो से उत्पन्न होने वाली बुराईयों से निपटने के लिये जागरूकता का प्रसार-प्रचार करना आवश्यक है। बताते चलें कि शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। इसमें प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि जांजगीर चाम्पा विधायक व्यास नारायण कश्यप और विशिष्ट अतिथि उदयन बेहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला जांजगीर चांपा थे। इस कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ० सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक रासेयो शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ ने की। वहीं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा देवा गढेवाल नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर थीं और कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. डी. आर. लहरे प्राचार्य शासकीय टीसीएल स्रातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर ने की। इसमें भाषण प्रतियोगिता , सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति (व्याख्यान) , चित्रकला , नारालेखन , निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता पश्चात प्रमाण पत्र वितरण पश्चात कार्यशाला का समापन हुआ।

ये रहे विजेता प्रतिभागी

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – सोमेश कुमार शासकीय बी.आर. अम्बेडकर महाविद्यालय पामगढ़ , द्वितीय स्थान – कु. गार्गी टीसीएल. शासकीय महाविद्यालय जांजगीर और तृतीय स्थान – शिवेश मिश्रा शासकीय डॉ. इन्द्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा को मिला। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – कु. प्रेमा कुर्रे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महाविद्यालय पामगढ़ ,द्वितीय स्थान – कुसुमित्रा स एवं कविता पाण्डेय श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल, अकलतरा और तृतीय स्थान – सुमित्रा सूर्यवंशी आर.के.आर. शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय  जांजगीर को मिला। इसी तरह से  निबंध प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर प्रथम स्थान – आजीम खान सी.एल. कॉलेज, जांजगीर , द्वितीय स्थान – श्रद्धा सोनी सी.एल. कॉलेज, जांजगीर और तृतीय स्थान – लीलावती पटेल एम.एम.आर. पी.जी. कॉलेज, चांपा को मिला। इसी कड़ी में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – तनु गोयल शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर , द्वितीय स्थान – दयालाल विजय एल.एल.बी. द्वितीय सेमेस्टर, शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय और तृतीय स्थान – निशा आदित्य बी.ए. प्रथम वर्ष, शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिला।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version