गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कल ग्राम विकास समिति के तत्वाधान पर बैठक आहूत किया गया था जिसमें 19.08.2024 को भगवान शिवलिंग की प्रतिमा को तोड़कर फेंकने वाले हलदार से समस्त ग्राम आवासी बहुत ही आक्रोषित है हलदर सतनामी द्वारा सामाजिक द्वेष फैलाने के लिए की नियत से हमारे भगवान शिव की चबूतरा को तोड़फोड़ करके शिवलिंग को कहीं गंदी नाली व गंदी घुरवा फेंक दिया गया है जिससे हमारे धार्मिक आस्था को बहुत ठेस पहुंचा है तथा गांव वाले के मन में वैमनस्यता उत्पन्न हो रही है, और माननीय एसडीएम के आश्वासन पर पुनः शिवलिंग की स्थापना नहीं किया गया था, एसडीम तहसीलदार सर ने कहा था कि हम उस जगह का सीमांकन करके वहां पर अवैध कब्जा हटाकर आपको शिव मंदिर स्थापना करने के लिए जगह आरक्षित करके देंगे फिर आप शिव मंदिर का निर्माण करना पर तहसीलदार फिंगेश्वर के आदेश के अनुसार आर आई पटवारी को बोरसी भेजा गया पर जिस खसरा में विवादित है सिर्फ उनको ही सीमांकन करना था पर चार अन्य खसरा को सीमांकन करने का आदेश दिया गया था जो की ग्रामवासियों को गुमराह करने का एक अच्छा तरीका निकाला और जिससे ग्रामवासी विवादित हो और हलदर को बचाया जा सके, और नहीं अभी तक शिव लिंग को नही ढूंढ पाए हैं, 25.08.2024 को गांव में बैठक आहूत किया गया था जिसमें संपूर्ण ग्रामवासी एक स्वर में आंदोलन का रूप लेने को तैयार है गांव का फैसला हुआ कि हर घर से एक व्यक्ति अवश्य ही आंदोलन में भाग लेंगे और आसपास के राम सेना, बजरंग दल, को भी इस आंदोलन के लिए सहयोग मांगने का प्रयास किया जाएगा, व आसपास के ग्राम वासियों से भी सहयोग की आशा लेकर जाएंगे और शुक्रवार को आंदोलन का रूप धारण करेगा, इसके अल्टीमेटम के लिए सोमवार को ग्राम प्रमुख एटीएम कार्यालय व कलेक्टर के पास पहुंचेंगे, यह सर्वसम्मति से पारित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


