छुरा : श्री राम जानकी मंदिर में श्री रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर के हृदय स्थल श्री राम जानकी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंदिरों को झालर लाइट एवं पुष्प माला से सजाया गया था मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी को पुष्प माला से सजाया गया था प्रातः से ही भक्तगण दर्शन करने मंदिर पहुंचे शिक्षक मानस परिवार द्वारा भजन संकीर्तन तत्पश्चात 12:00 बजे श्री रामलला जन्मोत्सव रामनवमी का प्रकट उत्सव हुआ श्री राम जी की स्तुति ,मंगल महाआरती, बधाइयां हुआ बधाइयां में सभी धर्म प्रेमी झूम उठे,एक दूसरे को श्री राम रामनवमी का बधाई भी दिया साथ ही सुंदर झांकी भी बनाया गया था और बधाइयां पश्चात हलवा महाप्रसादी बांटा गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख से समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक ओंकार शाह,पुजारी पंडित यज्ञेश प्रसाद पांडेय, विशेश्वर दीवान,लखनतिवारी, कामता प्रसाद तिवारी ,सफर सचदेव,शीतल धुव, गोपाल सोनी, मिथिलेश सिंहा, आखिल चौबे ,नीरज नायक,गणेशू साहू, ईश्वर सिंहा, विक्कू चंद्राकर, हीरालाल साहू, विनोद देवांगन, ललित वर्मा, पोषण वर्मा, घनश्याम सिंहा, रोहित जगत, रुपेश शर्मा, देवनारायण यादव यश सिंहा,कैलाश पटेल,पुखराज ठाकुर, कृष लाल सिंहा,विमल पुरोहित, कृष्ण कुमार साहूएकलव्य शर्मा,आदर्श महिला मंडल, शिव शक्ति महिला मंडल, मानस समिति के समस्त पदाधिकारीगण, धर्म प्रेमी श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
