गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को समृद्ध और आकर्षक, अनुभव प्रदान करने कौशल विकास, शारीरिक, गतिविधियां, रचनात्मक अभिव्यक्ति, शैक्षणिक संवर्धन, सांस्कृतिक वैश्विक जागरूकता, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का निर्माण, स्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से गरियाबंद में पांच दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें फिंगेश्वर ब्लाक के रक्सा स्कूल, पथर्रा एवं मौलीपारा फिंगेश्वर स्कूल के 66 छात्र छात्राएं समर कैम्प में भाग लेने हेतु रवाना हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने बताया कि समर कैंप बच्चों के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण है जिसमें उन्हें सीखने-समझने, जानने, कला विकसित करने और नए कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है इस कैंप में बच्चों और किशोरों के लिए सीखने और मनोरंजन करने का एक आदर्श मंच है। इस ग्रीष्मकालीन समर कैंप में बच्चों का भाषण, वाद विवाद, ड्राइंग पेंटिंग, संगीत, नृत्य, क्रीड़ा के साथ साथ योग आदि सिखाया जाएगा इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को नए अवसर तलाशने, नए वातावरण में समय बिताने और नई चीजों को आजमाने का मौका देते हैं जो उनके आत्मविश्ववास और स्वतंत्रता को विकसित करने का सबसे अच्छा तरीका है साथ साथ इस समर कैंप के दौरान बच्चे अन्य बच्चों से मिलेंगे जिससे उन्हें अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने, मेलजोल बढ़ाने और नए दोस्त बनाने में मदद मिलेगी इस मौके पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, देवेंद्र बहल, अनिल धु्रव संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक सोनवानी, डीहू रावत जित्तू खूंटे, निधि ठाकुर प्रधान पाठक प्रेम कुमारी साहू, गीता साहू हेमलता साहू, विनोद साहू, राजेश साहू, अमीरचंद साहू, भागीरथी साहू उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version