सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरता के आश्रित ग्राम भरतपुर में शासकीय पैसों का दुरुपयोग सरपंच द्वारा किया जा रहा है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ग्राम भरतपुर में पूर्व में सरपंच के द्वारा सन 2019 से 2021 तक रोजगार गारंटी के तहत 3:30 लाख की तालाब गहरीकरण पूर्ण किया गया अब इस तालाब को प्रस्ताव बनाकर ग्रामीणों के मांग पर सरपंच द्वारा तालाब का मिट्टी डालकर पाटने का काम किया जा रहा है जिसके लिए 3 लाख की स्वीकृति जनपद के द्वारा 15वें वित की राशि से किया गया है खेल मैदान के नाम पर सरपंच के द्वारा किस तरह से शासकीय की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है जबकि किसी भी तालाब को किसी भी स्थिति में पाटने का आदेश नहीं है शासन एक तरफ जलस्तर सुधारने कृषि के लिए और पानी की समस्या से दूर करने के लिए कई गांव में तालाब गहरीकरण कुआं खुदवा कर करोड़ रूपया खर्च कर रही है और एक तरफ ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच के द्वारा शासकीय की राशि को दुरुपयोग कर अपने निजी लाभ के लिए तालाब को पाटने का काम किया जा रहा है मजदूरों से कम ना कर कर जेसीबी के माध्यम से मिट्टी को खुदाई कर कर तालाब को पाटने का काम किया जा रहा है

इस संबंध में सरपंच सहोदरी यूइके से चर्चा करने पर बताया कि ग्रामीणों को खेलने के लिए मैदान नहीं है जिसके लिए तालाब को पाटने का काम कर किया जा रहा है 3 लाख की स्वीकृति मिली है।
जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश पांडे से फोन से चर्चा करने पर बताया तालाब पाटने मेरी जानकारी में नहीं है आपके द्वारा पता चला है मैं इसको जांच करता हूं।
तहसीलदार नीरज कौशिक के द्वारा इस संबंध में चर्चा करने पर बताया कि सरपंच द्वारा तालाब को बांटने का काम कर रहा है तो पूर्णता गलत है शिकायत मिलेगी तो जांच करेंगे।




