गुरुचरण राजपुत

धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय एकदिवसीय दौरे पर धरमजयगढ़ आई यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया देर रात तकरीबन 12 बजे वो धरमजयगढ़ विधानसभा से अपने गृहग्राम के लिए रवाना हुई।आपको बता दे की सांसद गोमती साय कापू,खम्हार, जमरगी डी,शाहपुर और बायसी में कार्यकर्ताओं और आमजनों से भेंट मुलाकात कर आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुई तथा धरमजयगढ़ में जोहार छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस में आयोजित पत्रकारों के सम्मान समारोह में भी शामिल हुई और अपने दौरा कार्यक्रम के अंत में रैरुमा में चल रहे कार्तिकेश्वर पूजन में पहुंचकर भगवान कार्तिकेश्वर की पूजा अर्चना की धरमजयगढ़ में उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने राज्य की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य की भूपेश सरकार जनविरोधी नीतियों की सरकार है।और कोयला कारोबारियों से सांठगांठ कर अपनी तिजोरी भरने वाली सरकार है अपने आप को किसानों का हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार को इस बार छत्तीसगढ़ की जनता सबक सिखाएगी।वहीं धरमजयगढ़ विधानसभा के रैरुमा से सांसद गोमती साय देर रात तकरीबन 12 बजे अपने गृहग्राम के लिए रवाना हुई इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य टीकाराम पटेल,जनपद सदस्य वीणा विश्वास और लीनव राठिया सहित अन्य भाजपाई मौजूद रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version