फ़िंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सिकासार बांध से महासमुंद जिले के कोडार बांध तक प्रस्तावित नहर की मांग को लेकर 19 फरवरी गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल ग्राम ऊंडा सिकासार बांध के मुहाने से प्रारम्भ हुई 6 दिवसीय पदयात्रा आज 1 मार्च को रायपुर में एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय से 2500 की संख्या में आए गरियाबंद जिले व महासमुंद जिले के किसानों रैली के रूप में जब ज्ञापन देने कृषि मंत्री के निवास जा रहे थे।उस से पहले ही खालसा स्कूल के पास पोलिस बल ने रोक दिया।जिससे भाजपाइयों व पुलिस में झूमा झटकी हुई नाराज किसान संभाग प्रभारी सौरभ सिंह,महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू,विधायक बिंद्रानवागढ़ डमरूधर पुजारी,पूनम चंद्राकर,जिलाध्यक्ष राजेश साहू,संदीप शर्मा, डा रामकुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन,जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू,चंद्रशेखर साहू,केसरी ध्रुव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित,पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू,ईश्वर वर्मा,के साथ हजारों किसान वही पर ही धरने पर बैठ गए तत्पश्चात SDM ने आकर ज्ञापन लिया।इसके साथ ही सांसद चुन्नीलाल साहू के साथ प्रतिनिधि मंडल माननीय महामहिम राज्यपाल जी को मिलकर ज्ञापन सौंपा और किसानो के हित में राज्य सरकार को नहर निर्माण के लिए निर्देशित करने अनुरोध किया।विशालपदयात्रा में नहर की मांग के लिए गरियाबंद के ग्राम ऊंडा,दुमरबहार,लिटीपारा,पीपरछेड़ी, रूवाड़, छुरा के रसेला, कनसिंघी,दुल्ला,मोंगरा, पाटसिवनी,मुड़ागांव,जामली,गोंडलाबाहरा,अमेठी,कसेकेरा, अकलवारा,फिंगेश्वरी,सोरिद, फिंगेश्वर क्षेत्र बनगवा,गुंडरदेहि, तरजूँगा,खैरझिटी,सोनासिल्ली , लचकेरा,जामगांव के 2500 किसानों के साथ राजभवन पहुंचेंगे l जहाँ राज्यपाल को नहर निर्माण के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने ज्ञापन सौंपा जायगा l जिससे क्षेत्र के हजारों किसान व लाखों हेक्टेयर जमीन सींचित हो व खाली जलाशयो में पानी पहुंचे व जल स्तर में सुधार हो | उक्त पदयात्रा में क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू सहित हजारों संख्या महासमुंद व गरियाबंदजिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
सिकासार बांध से नहर की मांगको लेकर सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में रायपुर पहुंचे 2500 किसानो को कृषि मंत्री के बंगले के पहले पुलिस ने रोका
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
