बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। सिम्स मेडिकल कॉलेज के दन्त चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों ने मुँह के कैंसर जैसी घातक बीमारी को ठीक करने मे सफलता पाई। जिसमें 40 साल की युवती के मुँह का कैंसर का जटिल सर्जरी करके ठीक कर दिया है।
सिम्स के सहायक अधीक्षक डॉ.विवेक शर्मा ने बताया कि दन्त चिकित्सा विभाग में देवरी खुर्द की रहने वाली एक 40 वर्षीय युवती मुँह में छाले एवम सूजन की तकलीफ लेकर पहुंची। उसे बचपन से तम्बाखू की आदत थी। उसके मुँह की जाँच करने पर मुँह का कैंसर पाया गया। यह कैंसर अपनी एडवांस् स्टेज 4 में पहुंच चुका था। इसमें यह कैंसर जबड़े की हड्डी तक पहुंच जाता है। इसके बाद मरीज को ऑपरेशन से पहले की तैयारी एवम ऑपरेशन के बाद की जानकारी दे दी गयी। अंततः मरीज के सहमति से सर्जरी किया गया यह काफी जटिल 6-7 घंटे का ऑपरेशन होता है। इसे 3 चरण में किया गया। पहले चरण में संक्रमित जबड़े के हिस्से को वाइड मार्जिन लेकर बाहर निकाला गया। फिर दूसरे चरण में गर्दन में फैले कैंसर के भाग को काटकर बाहर निकाला गया। और तीसरे चरण में छाती के मांस को निकालकर कैंसर के हिस्से को निकालने के बाद बची हुई जगह को भरा गया। ये पूरा ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ संदीप प्रकाश के मार्गदरशन एवम उनकी टीम में शामिल चिकित्सक डॉ जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ हेमलता राजमणि, डॉ प्रकाश खरे, डॉ सोनल पटेल सिस्टर ग्रेसी, उमेश साहू और ओमकार नाथ यादव के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पादित हुआ तथा निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ राकेश निगम एवम उनकी समस्त टीम में शामिल चिकित्सक ओ टी सिस्टर्स एवम वार्ड बॉय को जाता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version