मुंगेली । ट्राईवल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में अनेक योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों की विशेष एकसुत्रीय मांग ट्राईवल व एजुकेशन के कर्मचारी/अधिकारी को केवल एक विभाग, “शिक्षाविभाग” में  एकीकृत करके स्थानातरण नीति में बदलाव करके स्थानांतरण करने हेतु प्रमुखता से मांग कर ज्ञापन सौपे गए है। चूंकि शिक्षाविभाग के समस्त विद्यालयों को केवल एक विभाग “शिक्षाविभाग” किया जा चुका है। परंतु कर्मचारियों को अभी भी अलग–अलग संवर्ग में बांटा गया है। जिससे शिक्षकों को अलगाव व आत्मग्लानि महसूस होती है और स्थानांतरण में भी असुविधा हो रही है।और जो कर्मचारी/अधिकारी अपने मूल निवास से विगत 15 से 20 वर्षों तक अपने परिवार से दूर रहकर ईमानदारी पूर्वक निरंतर सेवा दे रहे है ऐसे सभी कर्मचारियों को अपने बच्चों व माता–पिता की सेवा हेतु ट्राईवल से एजुकेशन व एजुकेशन से ट्राईवल में एकीकृत कर स्थानांतरण करने का मौका देने हेतु महोदय को आग्रह किए है। मुख्यमंत्री जी पर हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि हमारी आवश्यक मांग को शीघ्र पूर्णकर आदेश करेंगे।  मुंगेली में पधारे मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपे जाने में प्रमुख रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले,अजय जायसवाल संभाग प्रभारी बिलासपुर,प्रभाकर भास्कर, झामलाल साहू,ओम  कुर्रे,कृष्ण कुमार ध्रूव,रविकांत कश्यप, संदीप जायसवाल,उमेश कश्यप,पुरूषोत्तम कश्यप,विजय कश्यप,दास कुर्रे,
आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version