गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम जोगीडीपा के एक आदिवासी परिवार की बालिका कुमारी उमेश्वरी ध्रुव का चयन प्रतियोगी परीक्षा द्वारा असम राइफल में होने वाले 6 माह के कठिन प्रशिक्षण पश्चात गृह ग्राम आने पर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष हरित वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं समस्त किसान मोर्चा जिला गरियाबंद द्वारा साल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच ने कहा कि एक आदिवासी परिवार की बालिका जो बीएससी गणित विषय में की है और एमएससी की तैयारी में होने के बावजूद देश सेवा को महत्व देने देते हुए असम राइफल को चयन करना क्षेत्र के बहनों एवं लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने साबित किया है कि लक्ष्य लेकर युवा आगे बढ़े तो सफलता निश्चित ही मिलती है। यह क्षेत्र के लिए गांव और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है उनको और उनके माता बिंदा ध्रुव पिता किशुन ध्रुव सहित पूरे परिवार एवं ग्राम को कोटि-कोटि नमन है। जिन्होंने उनके निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें सहारा प्रदान कर प्रेरित किया। आज उन्होंने साबित किया है कि केंद्र सरकार मोदी जी की अग्निवीर योजना देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य सही दिशा में बनी बना सकती है। रामू राम साहू ने कहा कि आज बेटी उमेश्वरी ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है सभी युवाओं को प्रेरणा लेते हुए नशा पान से दूर रहकर देश सेवा में लगना चाहिए। पूरी भारतीय जनता पार्टी परिवार इनके माता-पिता को नमन करती है। जिनके परिवार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं वह परिवार निश्चित रूप से देश सेवा में तत्पर है। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रामजी साहू मंडल महामंत्री पूरन साहू मंडल अध्यक्ष राम किशन साहू महामंत्री भुवन साहू पार्षद प्रतिनिधि किरण सोनी मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू भुनेश्वर साहू नारायण नेताम छबि यादव मैतू राम गुलाब राम मिथलेश ध्रुव एवं ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
सेना में कार्य कर उमेश्वरी ध्रुव क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर मिसाल कायम करेगी – मनीष हरित
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




