गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार करते हुए गर्मी की छुटिटयों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप सुबह सात से साढ़े 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। फिंगेश्वर विकासखंड की कुछ स्कूलों में समर कैंप लगातार निर्देशानुसार रचनात्मक कार्यक्रम किए गए है। इसके उत्साहजनक परिणाम भी मिले है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में और गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। इसमें पालक और शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। निर्देश दिया गया है कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेलकूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है। विकासखंड की कई स्कूलों में इस तरह के आयोजन किए जा रहे है। बताया गया कि 3 जून तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। समय प्रातः 5ः30 से 7 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क रहेगा। शिविर में कोई भी प्रकार का उम्र बंधन नहीं है। कोई भी शामिल हो सकते है। पूरे प्रशिक्षण पर उपस्थित होने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version