छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 25 म‌ई को महराजा अग्रसेन इन्टरनेशनल कालेज समता कालोनी रायपुर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महाराष्ट्र,केरल, एवं अन्य प्रांत से वरिष्ठ पत्रकार व‌ अधिवक्ता और सभी जिलों के पदाधिकारियों, सदस्यगण सहित जनप्रतिनिधि और समाज सेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिलों के अध्यक्षों ने पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही साथ सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिले के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। वहां उपस्थित सभी लोगों का सहसम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मित्रों संगठन या एक दूसरे के साथ से ही हमारी पहचान बनती है, इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वीपरि होना चाहिए। साथ ही संगठन के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण किसी व्यक्ति के लिए नहीं, उससे जुड़े विचार के प्रति होनी चाहिए। संगठन किसी भी प्रकार का हो सकता है, पारिवारिक, सामाजिक, व्यापारिक शैक्षणिक संस्थान औधोगिक संस्थान, सांस्कृतिक इकाई सेवा संस्थान आदि संगठनों के बिना मानव जीवन अधूरा है, अतः हर क्षेत्र में जहां भी रहे हैं संगठित रहे। सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिले से पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष परमेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव कुलेश्वर सिन्हा, सचिव सत्या विश्वकर्मा, महासचिव जिला लोकेश सिन्हा, राकेश देवांगन कोषाध्यक्ष, प्रकाश कुमार यादव, अशोक कुमार दीक्षित, तेज राम ध्रुव, धर्मेन्द्र यादव, किशन सिन्हा, मोती राम पटेल, थानेश्वर बंजारे, नेहरू साहु,परस राम सिन्हा, सीतल ध्रुव, पुनीत राम ध्रुव,सरपंच बिगेन्द्र ठाकुर, उप-सरपंच कृष्णा गुप्ता, नारायण ठाकुर, झवर अग्रवाल, डायमंड ध्रुव, पंकज कुमार यादव, शिवशंकर जयसवाल, कुलेश साहू, महेश्वर निषाद, धनंजय ध्रुव, गौकरण नेताम, राजू मरकाम आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version