गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर विभागीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल है। जबकि मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा प्रदेश में एस्मा लागू किया गया है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को अपने कार्य पर वापस आने के लिए कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से 12 जुलाई को सूचित किया गया। तत्पश्चात भी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर 14 जुलाई को स्मरण पत्र 2 जारी किया गया है। तत्पश्चात भी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर दिनांक 18 जुलाई को स्मरण पत्र 3 जारी करते हुए कार्य पर उपस्थित होने के लिए अंतिम रूप से निर्देशित किया गया है। विभाग द्वारा स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हड़ताल में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील की है। कि तत्काल अपने कार्य पर उपस्थिति देना सुनिश्चित करें अन्यथा समय अवधि में उपस्थित नहीं देने की स्थिति में शासन के नियमानुसार अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित होने की गई अपील
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



