02 अगस्त से 31अगस्त तक नाम जोड़ने काटने के लिए बीएलओ से संपर्क करें – विकास कुमार जिंदल तहसीलदार

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230802-WA0017.mp4

घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)- मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत 2 अगस्त बुधवार को दोपहर 2 बजे से घरघोड़ा में स्थानीय प्रशासन द्वारा वॉकथोन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नगर के युवा, महिलाए वरिष्ठ नागरिक दिव्यांगजन थर्ड जेंडर, छात्र – छात्राएं समाजसेवी संस्थाये व शासकीय कर्मचारी सहित सभी ने रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया । 

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230802-WA0018.mp4

घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती रिषा ठाकुर के अगुवाई में स्वीप के तहत तहसील कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने जन जन की यही पुकार वोट हमारा अधिकार जैसे तख्ती लटकाये सायकिल में सवार होकर कारगिल चौक तक वोटिंग के लिए जागरूक करने नारेबाजी करते हए रैली निकाली गई । एसडीएम श्रीमती रिषा ठाकुर ने बताया कि स्वीप के माध्यम से छात्रों की सायकिल  रैली निकालकर लोगो को मतदान के लिए जागरूक करना है। 

घरघोड़ा तहसीलदार विकास जिंदल ने बताया कि एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम भी इस अवधि में मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा। इसके लिए लोग अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230802-WA0019.mp4

आपको बता दे कि आगामी 4 से 5 महीने में विधानसभा चुनाव होना है जिसे लेकर शासन प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है 

सायकिल रैली कार्यक्रम में छात्रों के साथ घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती रिषा ठाकुर , तहसीलदार विकास कुमार जिंदल , थाना प्रभारी शरद चंद्रा , बीईओ केपी पटेल अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version