छुरा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के द्वारा आज ग्राम खरखरा- छुरा निवासी कुशल पटेल द्वारा अपने पुत्र डायमंड पटेल के कान के आपरेशन एवं आमापारा छुरा निवासी राजा सोनी द्वारा अपनी पुत्री जो कि सिकलिंग बीमारी से पीड़ित हैं उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील उनके द्वारा हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास किया गया था।जिस पर समुचित जांच उपरांत दोनों पीड़ितों के उपचार हेतु क्रमशः 10.000- 10.000 रु की आर्थिक सहायता का चेक कुशल पटेल एवं राजा सोनी को ग्रुप के अमिताभ जैन द्वारा प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के सचिव लक्की मेमन द्वारा दिया गया है।विदित हो कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है के उक्ति को चरितार्थ करता हुआ यह ग्रुप गरियाबंद जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित और आर्थिक रुप से अक्षम लोगों को आर्थिक सहयोग राशि चेक के माध्यम से प्रदान करता है।इस सेवा कार्य में गरियाबंद जिले सहित अन्य जिलों के लगभग 180 लोग जुड़े हुए हैं जो प्रतिमाह अपना अंशदान ग्रुप को ऐसे सेवा कार्य के लिए प्रदान करता है। ग्रुप का एक ही उद्देश्य है कि राशि के अभाव में कोई जरुरतमंद ईलाज से वंचित ना हो।ग्रुप से जुड़कर सहयोग करने के लिए हेल्पिंग ग्रुप के गोपाल सोनी, लक्की मेमन, अमिताभ जैन एवं रीझे यादव से संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में सिर्फ गरियाबंद जिले के जरुरतमंदों को ही इस ग्रुप द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है।भविष्य में इसका दायरा बढा़ए जाने की योजना है। साथ ही निकट भविष्य में रक्तदान और वृक्षारोपण के क्षेत्र में काम करना ग्रुप का उद्देश्य है।
There is no ads to display, Please add some
