राजिम विधायक अमितेश शुक्ल होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। राज्य सरकार द्वारा 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के ऑक्शन हाल में दोपहर 12 बजे से किया जायेगा।कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। इसके अंतर्गत आदिवासी विकास विभाग द्वारा वन अधिकार पत्र का वितरण किया जायेगा। साथ ऋण पुस्तिका का वितरण, हितग्राहियो को ऋण वितरण, कृषि विभाग द्वारा बीज मीनी किट वितरण, विशेष पिछड़ी जनजाति के अभ्याथियों को नियुक्ति पत्र, तेदूपत्ता हितग्राहियों को सुरक्षा अनुदान, तेदूपत्ता बोनस एवं सम्बर सिबल पंप आदि का वितरण किया जायेगा।




