गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक संपन्न होने के बाद अब विजेता खिलाड़ी जोन स्तर पर अपना पूरा दमखम दिखाने के साथ मैदान पर पूरी तरह से तैयार है। जो अपने अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करते पूरे उत्साह के बीच ग्राम पंचायत बिजली हाईस्कूल मैदान पर विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए यहां आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश में कराया जा रहा है। पहले दिन रिमझिम बारिश के बीच काफी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन उपस्थित होकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते दिखे। पूरे समय मैदान पर डटे रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं मां भारती की पूजा अर्चना पश्चात राजकीय गीत के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा आज हमारे प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी खेल के साथ गांव में छुपी प्रतिभा को निखारना पहले खेल-खिलाड़ी व संस्कृति एक दूसरे के सीधे सीधे जुड़े होते थे। परंतु समय के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी खेल में छत्तीसगढ़िया खेल धीरे-धीरे समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुके थे। जिन्हें पुनः पुनर्जीवित करने का एक पहल किया। सरकार ने इस पूरे आयोजन में 16 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत भंवरा बाटी पीठठूल विलस दौड़ गेड़ी फुगड़ी रक्सी खींच आदि खेलों को समाहित किया गया है। जो धीरे-धीरे हमारी संस्कृति त्योहार से जुड़ी हुई थी इन खेलों को देखने के लिए पूरा का पूरा गांव उमड़ पड़ता था। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों को 3 आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। जिसमें 0 से18 वर्ष 19 से40 व41 से ऊपर वर्ग के खिलाड़ी शामिल किया गया है। बाहर से आए पंचायत खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत बिजली के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देविन बाई माण्डले सरपंच ग्राम पंचायत बिजली मनीराम ढीढ़ी ग्राम अध्यक्ष विश्वनाथ उपसरपंच बिजली पितांबर साहू पंच लखन निषाद वरिष्ठ नागरिक पीला चंद माण्डले भैया राम साहू सचिव पतोरा ईश्वर प्रजापति गनियारी यसवंत निषाद परसदा कला मनीराम साहू बेलर गोवर्धन सेन बोडकी नूतन साहू खुटेरी गोवर्धन निषाद बिजली श्रीमती ईश्वरी साहू बोरिद कुमारी वर्षा निषाद सड़कड़ा शिक्षक विकास नकुल यदु नकुल नाथ योगी चैंपेश्वर साहू गिरवर यादव हरीश टांडे श्रीमती उत्तरा साहू बेलर वेद प्रकाश ध्रुव छुइहा नरेंद्र वर्मा नारायण सिंह ठाकुर लोकेश साहू पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक थानु राम निषाद ने किया।
16 प्रकार के खेलों में भाग लेने 9 ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों जॉन स्तर में दिखा रहे हैं अपना पूरा दमखम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




