गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों अब धीरे-धीरे लगातार गर्मी बढ़ रही है। इसी के साथ पानी की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। फल स्वरूप बोर, ट्यूवेल का वाटर लेवल काफी नीचे जा चुका है। खबर के अनुसार वर्तमान में 200 फीट से 300 फीट वाटर लेवल नीचे जा चुका है। शहर में कुल 15 वार्ड है जहां नल जल योजना के अतिरिक्त सरकारी बोर जगह जगह खुदे हुए है जिससे लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। शहर में अभी भी अनेक वार्ड ऐसे है जहां पर पूरी तरीके से पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसके चलते वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है। आने वाले दिनों में गर्मी की और बढ़ने की आशंका है। टेम्परेचर जैसे जैसे बढ़ेगा वैसे वैसे पानी की समस्या बढ़ सकती है। वाटर लेवल और नीचे जा सकता है। वर्तमान में नगर पंचायत के द्वारा नगर में प्रतिदिन 10 से 15 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति भी की जा रही है। अनेक जगह बोर खराब हो जाने के कारण टैंकर से पानी भेजा जाता है। फिलहाल इतनी तेज गर्मी नहीं पड़ पाई है जैसे ही गर्मी अपना रूप दिखाती है वैसे ही मौसम बदल जाता है जिसके चलते अभी पानी की उतनी ज्यादा मारामारी नहीं है। परंतु अब इधर निरंतर पानी की खपत बढ़ते जा रही है और पानी की मांग भी बढ़ते जा रही है आने वाले दिनों में जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है।
There is no ads to display, Please add some
