CG NEWS : दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजगिरी में एक मुस्लिम महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब उसे निजी जमीन पर दफनाए जाने का विरोध शुरू हो गया। इस मुद्दे पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल निर्मित हो गया।
जानकारी के अनुसार, महिला के परिजन उसे गांव की एक निजी भूमि पर दफनाना चाहते थे। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और स्थिति बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई।
पिकनिक से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत, छह घायल
हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके तहत अंतिम संस्कार के लिए स्थान बदला गया और महिला को दूसरे स्थान पर शांतिपूर्वक दफनाया गया।
प्रशासन की तत्परता से बड़ा विवाद टल गया और गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। वहीं मुस्लिम समाज की ओर से स्थायी कब्रिस्तान की मांग भी उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
There is no ads to display, Please add some


