गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस साल सरकार की ओर से लगातार राशन कार्डधारियों को कई महीनों का चावल एक साथ बांटा जा रहा है। फरवरी-मार्चका चावल एक साथ बांटने के बाद अब अप्रैल, मई व जून का चावल एक साथ बांटने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर और नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों से कहा गया है कि वे तीन माह का चावल एक साथ राशन दुकानों में हर हाल में 31 मार्चतक पहुंचा दें। 1 अप्रैल से राशनकार्ड वालों को तीन माहका चावल एक साथ बांटा जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी लोगों को राशन 30 अप्रैल तक बांट दिया जाए। जिन लोगों को तय तारीख तक राशन नहीं मिल पाएगा उन पर फैसला बाद में सरकार लेगी। खाद्य संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अन्त्योदय, प्राथमिकता निराश्रित, निशक्तजन राशन कार्डधारियों को अप्रैल से जून 2026 तक का चावल एक साथ बांटा जाएगा। लेकिन एपीएल परिवारों यानी सामान्य राशन कार्डवालों को केवल अप्रैल माह का चावल दिया जाएगा। सामान्य राशन कार्ड वालों को चावल तथा अन्य राशन सामग्री शक्कर, नमक आदि का वितरण नागरिक आपूर्ति निगम में स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अप्रैल से जून के दौरान अलग-अलग माह में होता रहेगा। सभी राशन दुकानदारों से कहा गया है कि वे अंत्योदय प्राथमिकता, निराश्रित, निशक्तजन राशनकार्ड वालों को सूचना देने के साथ ही राशन दुकानों के बाहर सूचना चस्पा करेंगे कि उन्हें तीन माह का चावल एक साथ मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


