राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) जिलाध्यक्ष इंजी. शमसुल आलम ने अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से लखोली नाका चौक तक बनी सड़क का निरीक्षण किया।जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से लखोली तक बनी सड़क पर किया गया कार्य गुडवत्ताविहीन है और जल्द ही खस्ताहाल दिखाई देगी क्योंकि सड़क की मरम्मत औपचारिक तरीके से की गई है साथ ही सड़क के किनारे के हिस्से में बिटुमिन की पूरी तरह से कमी है सिर्फ बजरी को काम चलाने के लिए डाल दिया गया है जिसकी कुछ मात्रा को जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को सौप कर, ठेकेदार पर कार्यवाही कर सही ढंग से मरम्मत करवाने की मांग करेंगे। इस अवसर ओर जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम व युवा शहर अध्यक्ष नगर निगम छेत्र बिलाल सोलीन कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


