शिक्षा विभाग की पहल से विद्यालयों और समाज के बीच बढ़ी सहभागिता
बस्तर (गंगा प्रकाश)। बस्तर विकासखंड में शिक्षा विभाग की पहल पर शुक्रवार को सभी 61 संकुलों में एक साथ ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों के निर्देशन में सभी संकुलों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
बेटी की सफलता पर छलके मां के खुशी के आंसू, स्कूली बच्चों संग मनाया एमबीबीएस का पहला पड़ाव
न्योता भोज के दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और विद्यालयों के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने तथा शिक्षा के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर बोला हमला, रातभर चला हंगामा; सुबह महिला समेत 6 गिरफ्तार

विकासखंड के सभी 61 संकुलों में एक साथ आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग और समुदाय के बेहतर समन्वय का उदाहरण बनकर सामने आया। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है।




