दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत बिंद्रा नवागढ़ के आश्रित ग्राम परिया बहरा में शनिवार को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया जिसमें बढ़-चढ़कर माता बहनों युवा साथियों एवं बुजुर्गों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है उसकी जानकारी दिया गया और लाभ लेने के लिए सभी लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी दिया गया जिसमें प्रमुख रुप से सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव उपसरपंच रीना सिन्हा पंच उषा बाई साहू गौठान अध्यक्ष श्री भगोली राम यादव कांग्रेस नेता असगर खान कांग्रेस नेता हरीश देवागन नंदकिशोर ध्रुव धनेश्वर ध्रुव मिथिलेश नेताम वन विभाग से एसडीओ मनोज चंद्राकर जी रेंजर तुलाराम सिन्हा डिप्टी रेंजर दया शंकर शुक्ला और केसरी नायक एवं सचिव चैतराम साहू एवं विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का बारीकी से जानकारी ले रहे थे
There is no ads to display, Please add some


