यदिंद्रन नायर
बीजापुर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा द्वारा जिला बीजापुर के पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण बैठक लिया गया,इस बैठक में जिला कोषालय अधिकारी एमके नारंग, सहायक जिला कोषालय अधिकारी एन एस नाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी रामटेके बीजापुर,खंड चिकित्सा अधिकारी विकास उसूर (आवापल्ली) खंड चिकित्सा अधिकारी गोपीकृष्ण भोपालपटनम,खंड चिकित्सा अधिकारी आदित्य साहू भैरमगढ़ उपस्थित रहे। साथ ही इस बैठक में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष डी एम राम, उपाध्यक्ष चिन्नान्ना कुमार, संरक्षण नित्यानंद सिंह, कोषाध्यक्ष बी मलैया, संगठन सचिव नारायण गोरला, जिला वरिष्ठ सलाहकार यदिन्द्रन नायर आदी उपस्थिति में तहसील अनुसार पेंशनरों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्थल एवं तिथियां निर्धारित की गई। जिसके अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2023 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरू,8 और 9 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ 10 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़,11 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम 16,17 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर, आवापल्ली, 20,21 फरवरी को जिला अस्पताल बीजापुर में पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाना तय किया गया है। जिसमें जाकर सभी पेंशनर शिविर में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ ले सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


