मुंगेली(गंगा प्रकाश)। ग्राम बैकुंठ धाम बामपारा करूपान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है जो 22 जनवरी को प्रारंभ होकर 29 जनवरी को जल यात्रा शोभायात्रा निकाली गई एवं 31 जनवरी को सहस्त्रधारा एवं मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के आचार्य पंडित गुनेश्वर प्रसाद शर्मा धरमपुरा एवं मुख्य यजमान गंगोत्री विमल कुमार साहू को बनाया गया है प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपए, द्वितीय 9001 रुपए, तृतीय 7001रुपए, चतुर्थ 5001, पांचवा 4001, छठवां 3501, सातवा 3000 रुपए आठवां 2101, नवम पुरस्कार 1501रू, दसवां 1101रू,ग्यारहवां 1001 रू सहित श्रेष्ठ गायक, गायिका टीकाकार आदि को भी सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में 90 मानस मंडलीयों ने भाग लिया 21 मानस मंडलीयों को प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं उक्त जानकारी जनपद सदस्य डॉ रामकुमार साहू ने दी ।
There is no ads to display, Please add some


