फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सेवा निवृत्त थाना प्रभारी भाजपा कार्यकर्ता बोधन लाल साहू ने प्रदेश सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि लगातार देखने में आ रहा है कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणापत्र के वादों को पूरा करने की मात्र औपचारिकता निभा रही है। 10 लाख बेरोजगारों को भत्ता देने में छलाव, महिला समूह के ऋण माफी में छलाव, चिटफंड कंपनी के पैसे वापसी में छलाव, बिजली बिल हाफ में धोखा, धान खरीदी में केंद्र सरकार की बड़ी एसएमपी में डाका, निराश्रित की पेंशन वृद्धि में 1500 रूपए के वादे के बाद मात्र 150 रूपए की वृद्धि कर ₹500 देकर धोखा किया जा रहा है। बोधन लाल साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि अपने जन घोषणा पत्र के अनुसार 1000 व 1500 रुपए देने की घोषणा करें अन्यथा प्रदेश के 22 लाख निराश्रित इस सरकार के विरोध में राजधानी में विशाल प्रदर्शन करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


