फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा चलाए जा रहा राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत राजिम विधानसभा के ग्राम कौन्दकेरा से 31 मई को किया गया। जहां ग्राम के युवा वर्ग में जनता कांग्रेस में सदस्यता लेने के लिए एक अलग उत्साह देखा गया। जिसमें जनता कांग्रेश जे के प्रदेश सचिव किरण टंडन तथा लोकसभा अध्यक्ष हरीश साहू दोनों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान शुभारंभ किया। युवा साथियों के साथ मिलकर पूरे विधानसभा में जोगी की विचारों को छत्तीसगढ़ के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी में जुड़ने हेतु अभियान चलाएंगे जिसके लिए एक सदस्यता अभियान हेतु वाहन शुभारंभ किया गया जो आने वाले विधानसभा चुनावों तक राजिम विधानसभा के एक-एक घर तक नगर से छाप पहचान को पहुंचे का कार्य करेगी। ये बात किरण टंडन व हरीश साहू ने बताई जहां अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे नेमीचंद साहू राजकुमार परामर , उमाकांत मंडल, अभय सतनामी, अजय घोगरे, प्रीतम कोसरे , तिजेश टंडन, हमेश घृतलहरे, डीगेश्वर, अमितेश सूर्यवंशी, संदीप बंजारे, टिकेश्वर भारती, टिकेश्वर यादव देवेंद्र यादव योगेश साहू व ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


