गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में राजीव युवा मितान क्लब फिंगेश्वर एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हाई स्कूल मैदान पर विलुप्त होती खेलों को पुनः पुनर्जीवित करने व उन्हें आगे बढ़ाने को लेकर सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम में पहुंचे अमितेश शुक्ला राजीम विधानसभा विधायक एवं प्रथम पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों के साथ हुआ। अतिथि उद्बोधन से बोलते हुए श्री शुक्ला ने कहा आज पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रहे 16 प्रकार के खेलों को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य है गिल्ली, डंडा, भंवरा, बाटी, पीठठुल, गेड़ी, बिल्लस, दौड़, खो-खो आदि प्रमुख खेल शामिल है। इस अवसर पर आपने जो उत्साह पूर्वक भाग लेकर खेलने के लिए पहुंचे सभी खिलाड़ियों को जो प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंचे सभी खेल प्रेमियों को आयोजक समिति राजीव युवा मितान क्लब को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव एल्डरमैन ओम प्रकाश बंछोर, पार्षद कमलेश यदु वरिष्ठ नागरिक बिसौहा हरित ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, डोंगरसिंह मरकाम, एल्डरमैन राजेंद्र सूर्यवंशी, पार्षद ठाकुर राम साहू, तेजस कुमार यदु, अतुल श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह ठाकुर नाथूराम कश्यप, शरद चतुर्वेदी उपाध्याय, रुकमणी मांडले, राजीव युवा मैदान क्लब ग्रुप बी के अध्यक्ष राज ऋषि टंडन, ईश्वर निषाद, मनोज सोनवानी, राम नारायण यादव, विनोद सिंह ठाकुर के अलावा नगर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक देखने के लिए पहुंचे हुए थे। सभी को हरियाली तुम्हर द्वार के तहत अनेक प्रजातियों के पौधे का निशुल्क वितरण किया गया। आभार राजीव युवा मितान क्लब ग्रुप ए युवराज सिन्हा एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नाथु राम निषाद में किया।
विलुप्त होते खेलों की को पुनर्जीवित करना मुख्य उद्देश्य – अमितेश शुक्ला
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




