गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे कार्यालय के सीवेर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट आ जाने से हुई 16 लोगों की मृत्यु एवं घायलों प्रति संवेदना एवं दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश नमामि गंगे के संयोजक अशोक राजपूत ने कहा कि इस दुखद घटना से मैं काफी व्यथित एवं आहत हूं। उत्तराखंड सरकार वैसे तो मृतकों एवं घायलों को यथासंभव राहत एवं मदद कर रही है। घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पतालों तक पहुंचाया भी जा रहा है। उन्होंने घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के देते हुए बताया कि प्लांट में रात में वहां रहने वाले केयरटेकर को परिजनों ने जब सुबह फोन लगाया तो उसे फोन नहीं लगा। इससे आशंकित परिजन उसे देखने साइड की तरफ गए वहां उन्होंने देखा कि उनके परिजन की करंट लगने से मौत हो गई है और वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। तथा पुलिस जांच कर रही है। लाश के पंचनामा के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे पूरा एसटीपी की रेलिंग में फिर चेक करंट आ गया इससे वहां उपस्थित काफी लोग चपेट में आ गए नमामि गंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
There is no ads to display, Please add some


