गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर 19 जुलाई को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवकों ने राजधानी में जो नग्न प्रदर्शन किया उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा फिंगेश्वर मंडल की महामंत्री भुनेश्वरी साहू ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ी नहीं वरन पूरे देश के इतिहास में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की ओर नग्न दौड़ते युवाओं का जत्था प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता निष्क्रियता तथा लापरवाही की पोल खोल रहा था। भाजपा नेत्री शांति कोसरे ने भूपेश सरकार प्रति रोश्र व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम इतिहास को कलंकित करने वाला यह दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भक्षक दिवस के रूप में होगा। जिसकी शुरुआत हो गई है। युवा उर्जा का इस तरीके से प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के लाखों जनता के आक्रोश का प्रतीक है। श्रीमती कोसरे ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
There is no ads to display, Please add some


