गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भूपेश सरकार की नाकामी के चलते आए दिन किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। इसी कड़ी में खल्लारी विधानसभा के ग्राम छुइया के 52 वर्षीय कन्हैया सिन्हा ने आत्महत्या कर ली। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कन्हैया की 5 एकड़ जमीन है उसे ना तो फसल बीमा का लाभ मिला है उस पर एक्सिक बैंक में 4 लाख से ज्यादा का कर्जा था कर्ज माफी ना होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। ग्रामीण क्षेत्र में लो वोल्टेज के चलते उनकी फसल चौपट हो जा रही थी। अंतः कन्हैया ने भूपेश सरकार की नाकामी के चलते किसी प्रकार का लाभ ना मिलने की कारण आत्महत्या कर अपनी जीवनी लीला समाप्त कर ली है। श्री साहू ने कहा कि जब भूपेश सरकार सत्ता में आई है हर दिन किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। तकनीकी त्रुटि बताकर छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित, प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित, होना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार ओलावृष्टि से नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं दे पा रही है। साथ ही पूर्ण कर्ज माफी भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा एवं एकमात्र पुत्र को शासकीय नौकरी की मांग हम करते हैं। जब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में जाकर आत्महत्या करने वाले किसानों को 50 लाख दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ के किसानों को देने में उन्हें कोई पीड़ा नहीं होनी चाहिए।
भूपेश सरकार की नाकामी के चलते खल्लारी विधानसभा के किसान ने की आत्महत्या – रोहित साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




