गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता बोधन साहू ने कहा कि शिक्षा विभाग में फर्जी पोस्टिंग पर राज्य शासन द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ दिखावा है। वास्तव में इन अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया गया है। जबकि असली गुनाहगार कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार से लबालब है। अपनी सरकार के अंतिम क्षणों में पाप धोने का दिखावा मात्र कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण शिक्षा विभाग में की गई कार्यवाही से मिलता है। कांग्रेस के इन नेताओं ने लगातार 4 साल तक हर विभाग में कर्मचारियों पर दबाव बनाकर भ्रष्टचार करते हैं। शिक्षा विभाग में पोस्टिंग के नाम पर वसूली और मन माफिक जगह में पोस्टिंग दिया गया। आज जब सरकार जाने वाली है तो कांग्रेस को अपनी नीति दिखाई पड़ रही है।इसलिए कांग्रेस सिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों पर कार्यवाही कर अपना दामन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


