गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा के 15 साल की तुलना में कांग्रेस के 5 साल करते हुए कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि करीम खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में विकास कार्य के लिए पूर्ण बहुमत थे। छत्तीसगढ़ की आम जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते भाजपा के 15 साल को उखाड़ फेंक कर कांग्रेस को विकास कार्य के लिए मौका दिया तथा कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के चौमुखी विकास के कारण छत्तीसगढ़ की आम जनता में खुशहाली के साथ जीवन शैली में काफी बदलाव हो गए हैं। जो कभी 15 साल के भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधा एवं रोजगार के साथ रोजी रोटी के लिए प्लान करते थे। आज छत्तीसगढ़ सरकार में ही रोजगार मिलने से आम जनता में काफी हर्ष है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के साडे 4 साल में विकास कार्य को देखकर छत्तीसगढ़ की आम जनता में काफी बदलाव आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की पैदावारी के लिए छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के नेतृत्व में रासायनिक खाद के बिना भी जैविक खाद के माध्यम से धान की अच्छा पैदावारी भूपेश सरकार ने जो योजना तैयार किए हैं। योजना वास्तव में किसानों के लिए वरदान साबित हुए हैं। करीम खान ने कहा कि भाजपा चाहे जितना षड्यंत्र कर ले फिर से विधानसभा चुनाव जीत कर आने वाले 5 वर्ष छत्तीसगढ़ में जमकर सेवा करेगी।
There is no ads to display, Please add some


