गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरीद विकासखंड फिंगेश्वर के शाला प्रांगण में दिनांक 4/8/ 2023 को छात्र संघ का चुनाव मोबाइल ईवीएम ऐप द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शाला में कुल 228 विद्यार्थी दर्ज हैं जिसमें 189 विद्यार्थी ने अपना अमूल्य गुप्त मतदान किया। सर्वाधिक मतदान कक्षा 9 वी के विद्यार्थी द्वारा किया गया। कुल मतदान 82.89% रहा। शालेय छात्र संघ के चुनाव में मतदान अधिकारी पी एस ध्रुव प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं के द्वारा पीठासीन अधिकारी का पद संभाल कर मतदान को निर्मिध्र कराया। छात्र संघ चुनाव में हेमशरण नेताम कक्षा बारहवीं ने कृति सिन्हा कक्षा 12 वी को 49 मतों से पराजित कर शाला नायक के पद पर जीत दर्ज की है। हेमशरण को 119 मत जबकि कृति सिन्हा को 70 मिले। अन्य पदों पर भी अनेक विद्यार्थी ने अपनी जीत सुनिश्चित किया। उक्त निर्वाचन कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्राचार्य पी एस ध्रुव, व्याख्यता श्रीमती डी.श्रीवास्तव, एच के डडसेना, वाय. दीवान, अशोक साहू, एच.के. यदु, श्रीमती एम लिमजे, एस के देशलहरे, श्रीमती एम.ध्रुव, श्रीमती पी. ध्रुव, कुमारी नर्मदा ध्रुव, डी के ध्रुव, टी के चंद्रवंशी, के आर ध्रुव, श्रीमती आर ध्रुवा, श्रीमती गौरी यदु, भीषण निषाद का विषेश सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। छात्रसंघ प्रभारी ए के साहू ने निर्मिध्र मतदान संपन्न होने पर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बोरिद में शालेय छात्र संघ चुनाव हुआ संपन्न
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



