गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर परिचारिका स्वास्थ्य संयोजक आदि 11 अगस्त से हड़ताल करेंगे जिसके कारण सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित ओपीडी सेवाएं बाधित रहेगी। अस्पताल में आगामी हड़ताल की रूपरेखा बनाए जाने हेतु आयोजित बैठक में सिडा, जुड़ा, स्टाफ नर्स एसोसिएशन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि उक्त बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की मांगों को शासन प्रशासन द्वारा निरंतर नजरअंदाज किए जा रहे होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस अनुपूरक बजट में किसी भी तरह का कोई प्रावधान नहीं रखने आदि मुद्दों पर चर्चा करके आगामी हड़ताल की रूपरेखा तैयार करने हेतु किया गया था। अपने आप को ठगा महसूस कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में गहन चिंतन मनन के बाद छत्तीसगढ़ संगठन द्वारा तय किया और बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने के क्रम में 11 अगस्त को एकदिवसीय प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन एवं 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रस्तावित है। यदि उक्त तरह से हड़ताल हुआ तो जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर की ओपीडी टीकाकरण आदि सभी सेवाएं बाधित होगी विशेष रुप से जिला अस्पताल में ओपीडी बंद की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


