गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राहुल गांधी को कोर्ट द्वारा दी गई राहत पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि कांग्रेसियों को अभी ज्यादा उछालना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर कहा सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक सिर्फ स्टे दिया है यह कोई अंतिम फैसला नहीं है। राहुल गांधी ने जिस तरह ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। सुप्रीम कोर्ट भी इसे मानेगा जब अंतिम निर्णय आएगा तो राहुल गांधी की सदस्यता फिर से कैंसिल हो जाएगी। राहुल गांधी को अस्थाई राहत मिली है।
There is no ads to display, Please add some


