गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जमाने में मिनीमाता कानून मंत्री रही। उन्होंने सतनामी समाज के साथ ही सकल समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। बाल विवाह और दहेज प्रथा को दूर करने प्रतिनिधित्व किया। उक्त बातें ग्रुरु मिनी माता के पुण्यतिथि के अवसर पर तहसील सतनामी समाज की कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़े ने कही उन्होंने आगे कहा कि मिनीमाता बालिका शिक्षा के प्रति सदैव सजग रही। अविभाजित मध्य प्रदेश में प्रथम महिला सांसद बनी और गुरु माता के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी कार्य किया। जिसके माध्यम से सतनामी समाज बहुत गौर वंचित है। सचिव सुघरमल आड़े ने कहा कि मिनीमाता ने अपने संपूर्ण जीवन में देश और समाज सेवा को समर्पित कर दी। अनाथ और असहाय बच्चों के लिए उन्होंने बाल संरक्षण सरक्षणालय की स्थापना की। सिंचाई बिजली सहित अनेक क्षेत्रों में उनका कार्य आज भी उल्लेखनीय है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे ने सभा को संबोधित किया तथा आगे कहां की हमारा समाज गौरवान्वित है।कि ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया है जिसके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम समाज में एकता और अनुशासन को प्रगाढ़ कर सकते हैं। संरक्षक सहदेव बंजारे उपाध्यक्ष नेमीचंद बंजारे हेम नारायण मल्होत्रा देव प्रसाद बघेल गौतरिहा चेलक परमेश्वर मारकंडे सावंत कुमार आड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मिनीमाता की पूजा अर्चना की गई तथा उनके नाम की जयकारे से पूरा सभा कक्ष गूंज गया। इस मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।
There is no ads to display, Please add some


