गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर राजिम के सभी 141 मतदान केंद्रों सहित राज्य में विधानसभा के सभी 274 मतदान केंद्र में विधानसभा आम निर्वाचन के पूर्व 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। साथ ही इसकी एक फोटो युक्त हार्ड एवं एक फोटो सहित सॉफ्ट का कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है। 1 अक्टूबर की अर्हता तिथि में मतदान सूची में नाम जुड़वाने फार्म प्राप्त करने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फार्म 7 व किसी प्रकार के संशोधन या अनावरण के लिए फार्म 8 भी लिया जाना प्रारंभ हो गया है। यह आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। फिंगेश्वर राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने जानकारी में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12-13 अगस्त 19 और 20 अगस्त को मतदान केंद्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


