फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 23 अगस्त बुधवार को फिंगेश्वर में 2 दिवसीय 23 एवं 24 अगस्त विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 9 बजे से खेल स्पर्धा प्रारंभ हो जावेगी। प्रथम दिवस 23 अगस्त को बिल्लस, गेड़ी दौड़, भंवरा, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, रस्सीकूद खेल का आयोजन एवं 24 अगस्त को कबड्डी, पिटूल, कंचा, गिल्ली डंडा, खो-खो, कुश्ती एवं रस्सा कस्सी की खेल प्रतियोगित होगी। इस प्रकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 16 खेल होंगे। विकासखंड के विजयी खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीईओ अजय पटेल ने अंचलवासियों से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


