आरंग (गंगा प्रकाश)। बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता गुरु खुशवंत साहेब लगातार आरंग विधानसभा में चुनाव का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आरंग विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में चुनावी रण में विजय हासिल करने के लिए भाजपा प्रत्याशी लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं भेट मुलाकात की इसी कड़ी में गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमोदी धौराभाठा और कुटेला पहुंचे। यहां उन्होंने आम जनता से भेट मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी दल बल के साथ भाजपा प्रत्याशी को सपोर्ट किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में विजय दिलाने का आश्वासन दिया।ग्राम मोहमेला चिखली और कुरूद में खुशवंत गुरु का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी से कहा पिछले 5 सालों से हम शिव कुमार डहरिया को अपना विधायक चुनकर पछता रहे हैं। हमारे गांव में विकास कार्य करना तो दूर चुनाव जीतने के बाद वो हमे पूछने तक नहीं आए। आरंग के विधायक होने के बावजूद वे हमेशा रायपुर में ही रहते हैं। उन्होंने पिछले 5 सालों में बस अपना विकास किया और अपने विधानसभा क्षेत्र को बर्बाद कर दिया।ग्राम करमंदी और कागदेही में आम जनता को संबोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से चारों ओर लूट खसोट और कमीशनखोरी हो रही है। आरंग के विधायक अपने क्षेत्र का विकास करने के बजाय अपने आकाओं को खुश करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे विधायक और मंत्री को भगाना होगा।
There is no ads to display, Please add some


