गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 17 नवंबर के मतदान में छ.ग. के प्रमुख बड़े शहरों में मतदान के लिए नागरिकों की उदासीनता निश्चित ही काफी चिंतनीय है। इनके कारणों की समीक्षा की जानी जरूरी है। प्रदेश के चुनावी महाकुंभ में कुल मतदाता के लगभग तीन चौथाई ने अपने मतदान का उपयोग किया। पूरे प्रदेश में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। नई पहल करते हुए चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए पूर्व में ही उनके निवास स्थल पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की यह नव प्रयोग सफल भी रहा लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के शहरी मतदान केन्द्रों में औसत मतदान लगभग 60 प्रतिशत के आसपास ही रहा जो की चिंता का विषय है। राजधानी रायपुर और न्याय धानी बिलासपुर में तो मतदान का प्रतिशत 60 प्रतिशत से भी नीचे रहा। शहरी मतदाताओं के बीच मतदान प्रतिशत में गिराव की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए नागरिकों ने कहा कि अधिकारों के प्रति सजग शिक्षित मतदाताओं का मतदान केन्द्रों में ना पहुंचना स्वस्थ लोकतंत्र और पारदर्शी मतदान के लिए सर्वथा अनुचित है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शहरी मतदाताओं में लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं का मतदान के इस महाकुंभ में भाग ना लेना लोकतंत्र के साथ साथ भावी राष्ट्र निर्माण के लिए घातक है। गौर से इस विषय पर यदि निर्वाचन आयोग चिंतन करे तो इन परिस्थितियों के कई कारण है। मतदान दिवस के दिन बड़ी संख्या में लोगों का आवश्यक कारणों से शहर से बाहर रहना मतदान ना कर पाने का एक प्रमुख कारण है। इसी तरह स्वास्थ्य कारणों से मतदाता मतदान नहीं कर पाते, निजी नौकरी पेशा ऐसे मतदाता जो सुबह से अपने गंतव्य के लिए निकल पड़ते है। चाहकर भी मतदान से चूक जाते है। बड़ी संख्या में घर में रहने वाली महिलाएं घरेलू कार्यो की व्यस्तता का हवाला देते हुए मतदान केन्द्रों तक नहीं पहुंच पाती। कई बार ऐसे मतदाता जो मतदान केन्द्रों तक तो पहुंच जाते है लेकिन केन्द्रो में अत्याधिक भीड़ होने के कारण बिना मतदान के ही वापस आ जाते है इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए भावी चुनाव के दृष्टिकोण से निर्वाचन आयोग को ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया के लिए गंभीरता से विचार कर कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। देश प्रदेश के सरकारी विभागों से लेकर निजी क्षेत्र के विभागों में भी सामान्य आवेदन से लेकर विशिष्ट प्रकार के आवेदनों को भरने की ऑनलाईन प्रक्रिया वर्षो ये चली आ रही है। छात्रों के लिए विविध ऑनलाइन आवेदन रेलवे के क्षेत्र में ऑनलाइन प्रक्रिया स्वास्थ्य के लिए ऑनलाइन परामर्श बुकिंग राजस्व के क्षेत्र में आम आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व्यापार से लेकर उद्योगों की स्थापना तक सभी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहे है जो कि अब सामान्य जनजीवन का हिस्सा बन चुकी है तो फिर लोकतंत्र के सबसे बड़े महाकुंभ में जहां देश प्रदेश की भावी राजनीति से लेकर सत्ता की स्थापना और परिवर्तन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक एक मत पर निर्भर करती है। अतः मतदान के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था को लागू करने से शहरी मतदान को सुधारा जा सकता है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



