गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संकुल प्राचार्य नारायण सिंह निषाद ने शुक्रवार को प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का निरीक्षण किया संस्था में प्रधान पाठक के साथ दो सहायक शिक्षक पदस्थ हैं जिसमें प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव एवं सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा उपस्थित मिले घनश्याम कंवर आकस्मिक अवकाश पर रहा शाला की कुल दर्ज संख्या 59 है जिसमें 57 बच्चे उपस्थित मिले शिक्षकों द्वारा दैनंदनी संधारित किया जा रहा है शाला में बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक है मध्यान्ह भोजन में दाल बंद गोभी पापड़ परोसा गया सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बन चुका है साथ ही वर्तमान में अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न हुआ है कक्षा पांचवी के बच्चों को एक घंटा अलग से नवोदय की तैयारी करवाया जा रहा है जिसमें सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा का विशेष योगदान रहता है शाला में शौचालय की व्यवस्था है साथ ही नल के द्वारा पानी का उपयोग किया जाता है शिक्षकों से कहा गया कि शीतकालीन अवकाश होने वाला है इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक गृह कार्य दिया जाए जिससे वह अपने इस अवकाश के समय का सदुपयोग कर सके
There is no ads to display, Please add some


